सदस्यता

वेद वसुंधरा मॉडल से जुड़ें

नारी-युवा शक्ति संकल्प 2040 · संस्कारित युवा, सशक्त नारी — सशक्त राष्ट्र

वेद वसुंधरा मॉडल भारतीय ज्ञान परंपरा के आधुनिक अनुप्रयोग पर आधारित एक सकारात्मक सामाजिक पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं अभिभावकों को ऐसा साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे जीवन की चुनौतियों को समझ सकें, अपनी क्षमताओं को पहचान सकें और स्वयं, परिवार, समाज तथा राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें।

  • सामान्य सदस्यता निःशुल्क
  • आजीवन पंजीकरण — कोई वार्षिक नवीनीकरण शुल्क नहीं
  • ऑनलाइन भुगतान पर तुरंत डिजिटल रसीद
  • सदस्य संख्या सहित डिजिटल सदस्यता प्रमाणपत्र
सदस्यता श्रेणी चुनें ↓
सदस्यता की श्रेणियाँ

अपनी श्रेणी चुनें

सामान्य सदस्य

निःशुल्क
  • 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के युवा, महिलाएँ तथा इच्छुक अभिभावक (ऑनलाइन पंजीकरण 18+ के लिए)।
  • 13 से 17 वर्ष के विद्यार्थी अपने विद्यालय या महाविद्यालय के माध्यम से, अभिभावक की लिखित सहमति के साथ जुड़ते हैं।
  • मॉडल के विचारों, जागरूकता अभियानों और ऑनलाइन कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर।
  • आजीवन पंजीकरण, कोई शुल्क नहीं।
पंजीकरण शीघ्र प्रारंभ

सक्रिय सदस्य

₹100 – ₹1,000 (एकमुश्त)

भारतीय ज्ञान परंपरा, जीवन-मूल्य, संस्कार, व्यक्तित्व विकास, डिजिटल ज्ञान, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में भाग लेने के अवसर।

विद्यार्थी₹100
पंजीकरण शीघ्र प्रारंभ
गैर-विद्यार्थी युवा₹500
पंजीकरण शीघ्र प्रारंभ
कार्यरत सदस्य₹1,000
पंजीकरण शीघ्र प्रारंभ

युवा नेतृत्व सदस्य

चयन द्वारा

यह श्रेणी सक्रिय सदस्यों में से उनकी क्षमता, सक्रियता, नेतृत्व-कौशल और योगदान के आधार पर चयनित सदस्यों के लिए होगी। उन्हें महाविद्यालय, मंडल, जिला एवं अन्य स्तरों पर कार्यक्रमों के संचालन और समन्वय में नेतृत्व के अवसर दिए जा सकते हैं।

सक्रिय सदस्यता के अनुरूप ही योगदान; कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं।

आमंत्रण द्वारा

राष्ट्रीय स्तर पर वेद वसुंधरा मॉडल के डिजिटल एम्बेसडर

वेद वसुंधरा मॉडल के राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं विचारों के प्रसार हेतु पत्रकारिता, शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों से जुड़े राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को डिजिटल एम्बेसडर के रूप में जोड़ा जाएगा। साथ ही, संगठन के योग्य एवं सक्रिय सदस्यों को भी यह दायित्व दिया जा सकेगा।

ऑनलाइन पंजीकरण शीघ्र प्रारंभ होगा। तब तक अपनी रुचि संपर्क पृष्ठ पर दर्ज कराएँ।

सदस्यता योगदान

श्रेणीएकमुश्त योगदान
सामान्य सदस्यनिःशुल्क
सक्रिय सदस्य — विद्यार्थी₹100
सक्रिय सदस्य — गैर-विद्यार्थी युवा₹500
सक्रिय सदस्य — कार्यरत₹1,000
युवा नेतृत्व सदस्यसंबंधित सक्रिय श्रेणी के अनुसार
  • सभी सदस्यताओं का पंजीकरण आजीवन होगा; वार्षिक नवीनीकरण शुल्क नहीं होगा।
  • विद्यार्थी के बाद में कार्यरत हो जाने पर सदस्यता शुल्क स्वतः नहीं बदलेगा। अतिरिक्त योगदान स्वैच्छिक होगा।

कैसे जुड़ें

  1. अपनी सदस्यता श्रेणी चुनें।
  2. सामान्य सदस्यता हेतु ऑनलाइन फ़ॉर्म भरें; सक्रिय सदस्यता हेतु Razorpay के सुरक्षित भुगतान पृष्ठ पर अपना विवरण भरकर योगदान दें।
  3. भुगतान होते ही डिजिटल रसीद आपके ईमेल पर पहुँचेगी।
  4. सदस्य संख्या सहित डिजिटल सदस्यता प्रमाणपत्र 7 कार्य-दिवसों में ईमेल किया जाएगा।

18 वर्ष से कम आयु: ऑनलाइन पंजीकरण 18 वर्ष एवं अधिक आयु के लिए है। 13 से 17 वर्ष के विद्यार्थी अपने विद्यालय या महाविद्यालय के माध्यम से, माता-पिता या अभिभावक की लिखित सहमति के साथ जुड़ सकते हैं — इसके लिए संस्थान हमसे संपर्क करें।

सुरक्षित भुगतान: सदस्यता योगदान केवल इसी पृष्ठ के आधिकारिक भुगतान लिंक से दें। संस्था के नाम पर किसी व्यक्ति के निजी बैंक खाते या निजी UPI पर भुगतान न करें।

सदस्यता योगदान दान नहीं है: संस्था को दान देने के लिए जन-सहयोग पृष्ठ देखें।

फोटो, वीडियो अथवा सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत सामग्री प्रकाशित करने के लिए अलग सहमति ली जाएगी; यह सदस्यता के लिए अनिवार्य नहीं है।

नियम एवं शर्तें · रद्दीकरण एवं धन-वापसी नीति · गोपनीयता नीति

हमारा संकल्प

हमारा संकल्प केवल व्यक्तिगत सफलता या आर्थिक आत्मनिर्भरता तक सीमित नहीं है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध भारत बनाना है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति अपनी योग्यता, ज्ञान, संसाधनों और कर्मों से दूसरों के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बने।

वास्तविक आत्मनिर्भर भारत वही होगा, जहाँ नागरिक केवल अपने लिए समृद्धि अर्जित न करें, बल्कि अपने विचारों, ज्ञान, संवेदनाओं और सामर्थ्य से दूसरों के सुख एवं समृद्धि का कारण भी बनें।

अपने ज्ञान से दूसरों का मार्गदर्शन करना, जरूरतमंदों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सहयोग देना, रोजगार और आजीविका के अवसर सृजित करना तथा माता-पिता, परिवार और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाना — यही राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि के आधार हैं।

संकल्प की प्रेरणा

आज का युवा शिक्षा, रोजगार, असफलता के भय, तनाव और जीवन की सही दिशा को लेकर अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। दूसरी ओर, डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच वास्तविक मानवीय संबंधों, एकाग्रता और सामाजिक संवेदनशीलता को बनाए रखना भी आवश्यक है।

वेद वसुंधरा मॉडल युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, कौशल विकसित करने, सकारात्मक सोच अपनाने और केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार एवं अवसर सृजित करने वाला बनने के लिए प्रेरित करता है।

हम ऐसे अभिभावकों का भी स्वागत करते हैं, जो अपने बच्चों को केवल डिग्रीधारक नहीं, बल्कि संस्कारित, आत्मविश्वासी, जिम्मेदार, संवेदनशील और आत्मनिर्भर नागरिक बनते देखना चाहते हैं।

हमारा विश्वास है कि भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनोपयोगी शिक्षाओं को आधुनिक शिक्षा, डिजिटल ज्ञान और वर्तमान सामाजिक आवश्यकताओं के साथ जोड़कर एक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

सदस्य आचार-संहिता

प्रत्येक सदस्य से अपेक्षा होगी कि वह संस्था के उद्देश्यों, गरिमा, समानता, नैतिकता और पारस्परिक सम्मान का पालन करे।

  1. संस्था के नाम, लोगो या मंच का उपयोग किसी राजनीतिक दल, उम्मीदवार अथवा चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाएगा।
  2. संस्था के नाम पर धन-संग्रह केवल पूर्व लिखित अनुमति और अधिकृत माध्यम से ही किया जा सकेगा।
  3. संस्था के नाम पर किसी सदस्य के निजी बैंक खाते या व्यक्तिगत UPI पर धनराशि एकत्र नहीं की जाएगी।
  4. सभी सदस्य अन्य व्यक्तियों की गरिमा, निजता और सम्मान का ध्यान रखेंगे।

आइए, जुड़ें वेद वसुंधरा मॉडल से और अपने ज्ञान, संस्कार, सामर्थ्य एवं सकारात्मक कर्मों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएँ।

नारी-युवा शक्ति संकल्प 2040 · संस्कारित युवा आदर्श समिति की पहल
सदस्य बनें ↑