1.02.03.0
वेद वसुंधरा मॉडल 1.0 — नारी युवा शक्ति महोत्सवVeda Vasundhara Model 1.0 — Nari Yuva Shakti Mahotsav
एक-वर्षीय संरचित युवा विकास, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय नवचेतनाA one-year structured programme of youth development, cultural awareness and national renewal
परियोजना अवधिProject duration
12 माह12 months
परियोजना बजटProject budget
₹1.50 करोड़₹1.50 crore
क्षेत्रRegion
उत्तर प्रदेशUttar Pradesh
कार्यान्वयन संस्थाImplementing organisation
संस्कारित युवा आदर्श समितिSanskarit Yuva Aadarsh Samiti
दीर्घकालिक दृष्टिLong-term vision
2040

नारी युवा शक्ति महोत्सव · भोपालNari Yuva Shakti Mahotsav · Bhopal
नायक दिवस कार्यक्रम — माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलNayak Diwas programme — Hon'ble Governor Shri Mangubhai Patel
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नारी युवा शक्ति महोत्सव अंतर्गत नायक दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।Governor Shri Mangubhai Patel addressed the Nayak Diwas programme held under the Nari Yuva Shakti Mahotsav.
भोपाल, मध्य प्रदेश · 26 मई 2022Bhopal, Madhya Pradesh · 26 May 2022
संक्षिप्त परिचयIn brief
वेद वसुंधरा 1.0 एक वर्ष की अवधि में संचालित किया जाने वाला एक संरचित युवा विकास हस्तक्षेप है, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं में आत्मबोध, संस्कार, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, सांस्कृतिक चेतना, नागरिक कर्तव्यबोध तथा राष्ट्र निर्माण की सक्रिय भावना का विकास करना है।Veda Vasundhara 1.0 is a structured youth-development intervention run over one year. Its aim is to develop self-awareness, values, leadership ability, social responsibility, cultural consciousness, civic duty and an active spirit of nation-building among young people and women.
यह परियोजना केवल कार्यक्रमों या आयोजनों का मात्र समूह नहीं है, बल्कि ज्ञान से व्यवहार, संस्कार से नेतृत्व और संकल्प से सामाजिक कार्रवाई तक ले जाने वाली एक समेकित प्रक्रिया है।This project is not merely a collection of programmes or events, but an integrated process that leads from knowledge to conduct, from values to leadership, and from resolve to social action.
मूल दृष्टिकोणCore approach
01जाननाKnowing↓
02समझनाUnderstanding↓
03आत्मसात करनाInternalising↓
04संकल्प लेनाMaking a resolve↓
05कार्य करनाActing↓
06नेतृत्व करनाLeading↓
07सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लानाBringing positive social change
परियोजना की आवश्यकताWhy the project is needed
युवा भारत की सबसे बड़ी जनशक्ति हैंYouth are India's greatest human resource
✗नशे एवं अन्य व्यसनों की बढ़ती प्रवृत्तिGrowing tendency towards drugs and other addictions
✗डिजिटल माध्यमों और सोशल मीडिया का असंतुलित उपयोगUnbalanced use of digital media and social media
✗तनाव, दिशाहीनता एवं उद्देश्यहीनताStress, lack of direction and lack of purpose
✗आत्मबोध एवं जीवन-दृष्टि का अभावLack of self-awareness and an outlook on life
✗सामाजिक एवं नागरिक उत्तरदायित्व से दूरीDistance from social and civic responsibility
✗नेतृत्व के अवसरों की कमीLack of leadership opportunities
✗सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक चेतना से दूरीDistance from cultural and historical consciousness
✗सकारात्मक आदर्शों और प्रेरक जीवन-चरित्रों से अपरिचित होनाUnfamiliarity with positive ideals and inspiring life stories
✗सामाजिक समस्याओं के समाधान में युवाओं की सीमित भागीदारीLimited participation of youth in solving social problems
✗महिलाओं एवं युवतियों के सामने नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता से संबंधित चुनौतियाँChallenges faced by women and young women in leadership, self-confidence and social participation
इन परिस्थितियों में केवल सूचना अथवा प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है। आवश्यकता ऐसे समग्र एवं अनुभवात्मक विकास मॉडल की है, जिसमें युवा स्वयं सीखें, संवाद करें, प्रश्न पूछें, विचार करें, संकल्प लें और उस संकल्प को व्यावहारिक गतिविधि में परिवर्तित करें।In these circumstances, information or training alone is not enough. What is needed is a holistic, experiential development model in which young people learn for themselves, engage in dialogue, ask questions, reflect, make a resolve and turn that resolve into practical action.
विशिष्ट उद्देश्यSpecific objectives
चौदह उद्देश्यFourteen objectives
01युवाओं में आत्मबोध एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना।To promote self-awareness and personality development among young people.
02युवाओं में नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना।To develop leadership and decision-making ability among young people.
03नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए सकारात्मक जीवन-दृष्टि विकसित करना।To develop a positive outlook on life that keeps young people away from drugs and other social evils.
04भारतीय संस्कृति, विरासत, जीवन-मूल्यों एवं प्रेरक परंपराओं से युवाओं को जोड़ना।To connect young people with Indian culture, heritage, life values and inspiring traditions.
05महान पुरुषों एवं वीरांगनाओं के जीवन एवं कार्यों से प्रेरणा प्रदान करना।To offer inspiration from the lives and work of great men and heroic women.
06महिलाओं एवं युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना।To encourage self-confidence, leadership and social participation among women and young women.
07युवाओं में नागरिक कर्तव्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध विकसित करना।To develop a sense of civic duty and social responsibility among young people.
08पर्यावरण एवं सामुदायिक उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना।To develop sensitivity towards environmental and community responsibility.
09संवाद, विचार-विमर्श एवं आलोचनात्मक चिंतन की संस्कृति को बढ़ावा देना।To promote a culture of dialogue, deliberation and critical thinking.
10युवाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं पहल करने की क्षमता प्रदान करना।To give young people the ability to take the initiative in solving their own problems.
11युवाओं को सकारात्मक सामाजिक कार्रवाई से जोड़ना।To connect young people with positive social action.
12संस्कृति को केवल देखने-सुनने का विषय न रखकर उसे जीवन एवं व्यवहार से जोड़ना।To connect culture with life and conduct, rather than keeping it something only to watch and hear.
13"संकल्प" को वास्तविक सामाजिक एवं व्यक्तिगत कार्रवाई में परिवर्तित करना।To turn a "resolve" into real social and personal action.
14एक ऐसा प्रेरक मॉडल विकसित करना जिसे आगे विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों में लागू किया जा सके।To develop an inspiring model that can later be implemented in different states and regions.
कार्यक्रमProgramme
नायक दिवसNayak Diwas (Heroes' Day)
"अपने जीवन उद्देश्य को पहचानने का स्वबोध, वीरता से प्रेरणा, कर्तव्य से चरित्र और संस्कृति से राष्ट्रबोध।""Self-awareness to recognise one's purpose in life, inspiration from valour, character from duty, and national awareness from culture."
राष्ट्रप्रेम · कर्तव्यबोध · अनुशासन · नैतिक दायित्व · वीरता एवं त्याग · सांस्कृतिक नेतृत्व · सामाजिक उत्तरदायित्व · नशामुक्ति एवं युवा जागरूकता · राष्ट्र एवं समाज के प्रति सेवाLove for the nation · sense of duty · discipline · moral responsibility · valour and sacrifice · cultural leadership · social responsibility · freedom from addiction & youth awareness · service to nation and society
कार्यक्रमProgramme
वीरांगना दिवसVeerangana Diwas (Heroines' Day)
"नारी शक्ति से स्वबोध, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक व सांस्कृतिक नेतृत्व।""Through women's strength — self-awareness, self-confidence, self-reliance, and social and cultural leadership."
स्त्री स्वबोध · महिला आत्मविश्वास · शिक्षा एवं कौशल · आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरता · निर्णय क्षमता · परिवार एवं समाज में भूमिका · डिजिटल एवं सामाजिक जागरूकता · महिला सुरक्षा एवं जिम्मेदारी · सामाजिक एवं सांस्कृतिक नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारीWomen's self-awareness · women's self-confidence · education and skills · economic and social self-reliance · decision-making · role in family and society · digital and social awareness · women's safety and responsibility · women's participation in social and cultural leadership
यह केवल मंचीय कार्यक्रम नहीं होगा — कार्यपद्धति है:This will not be just a stage programme — it is a method:
जानें → संवाद करें → चिंतन करें → कार्य करेंLearn → Discuss → Reflect → Act
लक्षित समूहTarget group
युवा · युवतियाँ · छात्र एवं छात्राएँ · उच्च शिक्षा संस्थानों के युवा · विद्यालय स्तर के वरिष्ठ विद्यार्थी · युवा समूह एवं युवा मंडल · महिला एवं युवा नेतृत्व समूहYoung men · young women · students · youth in higher education institutions · senior school students · youth groups and youth clubs · women and youth leadership groups
व्यापक लाभार्थीWider beneficiaries
परिवार, शैक्षणिक संस्थान, समुदाय तथा समाज के अन्य वर्ग भी परियोजना से अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।Families, educational institutions, communities and other sections of society will also benefit indirectly from the project.
गतिविधियाँActivities
कार्यशालाएँ · सेमिनार · सम्मेलन · संगोष्ठियाँ · संवाद · संकल्प सत्र · सांस्कृतिक महोत्सव · प्रदर्शनियाँ · शोध परियोजनाएँ · प्रकाशन · नृत्य, संगीत एवं नाटकWorkshops · seminars · conferences · symposia · dialogues · resolve sessions · cultural festivals · exhibitions · research projects · publications · dance, music and drama
निगरानी एवं मूल्यांकनMonitoring & evaluation
✓जुड़े हुए युवाओं एवं महिलाओं की संख्याNumber of young people and women engaged
✓आयोजित वर्कशॉप, सेमिनार एवं संवादWorkshops, seminars and dialogues held
✓लिए गए संकल्प और उन पर हुई कार्रवाईResolves taken and the action that followed
✓सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में युवा सहभागिताYouth participation in social and cultural activities
✓नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं समस्या समाधान क्षमता में परिवर्तनChange in leadership, self-confidence and problem-solving ability
✓नशामुक्ति, नागरिक कर्तव्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धताCommitment to freedom from addiction, civic duty and social responsibility
✓सांस्कृतिक सहभागिता एवं महिला नेतृत्व में वृद्धिGrowth in cultural participation and women's leadership
अपेक्षित प्रभावExpected impact
→युवाओं में आत्मबोध, अनुशासन एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन-दृष्टि विकसित होगी।Young people will develop self-awareness, discipline and a purposeful outlook on life.
→नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूरी बढ़ेगी।Distance from drugs and other social evils will grow.
→समस्या समाधान, नेतृत्व एवं सामुदायिक सहभागिता की क्षमता विकसित होगी।The capacity for problem-solving, leadership and community participation will develop.
→भारतीय संस्कृति, विरासत एवं जीवन-मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।Awareness of Indian culture, heritage and life values will grow.
→महिलाओं एवं युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं सामाजिक भागीदारी मजबूत होगी।Self-confidence, leadership and social participation among women and young women will strengthen.
→नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी।Responsibility towards civic duty, the environment and nation-building will grow.
दीर्घकालिक दृष्टि — 2040Long-term vision — 2040
मॉडल को स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। लक्ष्य है कि वर्ष 2040 तक अधिकतम भारतीय युवाओं और महिलाओं को ज्ञान, संस्कार, संस्कृति, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा जाए।The model will be expanded from the local to the national level. The goal is that by 2040 as many Indian young people and women as possible are connected with knowledge, values, culture, leadership and social responsibility.
वेद वसुंधरा मॉडल से संबंधConnection with the Veda Vasundhara Model
शिक्षाEducationज्ञानवान एवं निपुण युवा–युवतीKnowledgeable and skilled young men and women
संस्कारValuesनैतिक एवं जिम्मेदार नागरिकEthical and responsible citizens
संस्कृतिCultureराष्ट्रनिष्ठ एवं सांस्कृतिक चेतना से युक्त नागरिकCitizens devoted to the nation and culturally aware
नारी युवा शक्ति महोत्सव, वेद वसुंधरा मॉडल के "संस्कृति" आयाम को युवा नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने वाला कार्यक्रम है।The Nari Yuva Shakti Mahotsav is the programme that connects the "culture" dimension of the Veda Vasundhara Model with youth leadership, social responsibility and nation-building.
